![]() |
चंदौली के होमियोपैथी चिकित्सक डॉ अभिमन्यु पाण्डेय को जर्मनी में मिलेगा सम्मान
अमिय पाण्डेय ,
Apr 07, 2025, 19:10 pm IST
Keywords: awardee chandauli abhimanyu pandey dr abhimanu pandey chandauli chandauli homeopathic clinic up
![]() चंदौली: होम्योपैथी के जनक महात्मा हैनीमैन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जर्मनी के कोएथेन शहर में ग्लोबल होमोयोपैथिक समिट3 का आयोजन किया जाएगा जिसमे विश्व के 50 से अधिक देशों के चुनिंदा डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों के बीच चंदौली जिले के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ अभिमन्यु पांडेय को 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को किडनी फेलियर पर अपना केस प्रेजेंटेशन और रिसर्च पेपर प्रेजेंट करेंगे। उन्होंने इसे अपना सपना सच होना बताया तथा अपने शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया ।उन्होंने कहा कि यह देश और होमोयोपैथिक जगत के लिए गर्व का विषय है । इससे पहले भी इन्हें देश विदेश में सैकड़ो अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन्हें दिल्ली में सम्मानित किया था । वहीं डॉ अभिमन्यु पाण्डेय ने कहा कि एलोपैथी से ज्यादा होमयोपैथी चिकित्सा पर लोगो का विश्वास बढ़ा है और मैं दावे के साथ कह सकता कि इस चिकित्सा में बड़े से बड़े रोग का ईलाज संभव है। अभिमन्यु पाण्डेय की माने तो महिलाओं से जुड़ी समस्या हो या मानसिक चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं का हल इस चिकित्सा में सफल है आप कम खर्चे में बगैर साइड इफेक्ट के दवा का सेवन कर सकते है। बतादे की चंदौली के तीन होमियोपैथी चिकित्सक को ये अवार्ड मिल रहा है जिसमें अभिमन्यु पाण्डेय के अलावे, डॉ रिद्धि पाण्डेय और डॉ कृपाशंकर पाण्डेय को ये अवार्ड मिलेगा। वहीं इनके जानने वाले परिवार के लोगो सहित मित्रों में खुशी की लहर है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|