Wednesday, 02 April 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

रत्न क्षेत्र में धूमधाम से मना वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी के चेयरमैन किशोर द्विबेदी का जन्मदिन

जनता जनार्दन संवाददाता , Apr 01, 2025, 10:06 am IST
Keywords: Ratna Kshetra    Celebrates   Kishore Dwibedi   वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी  
फ़ॉन्ट साइज :
रत्न क्षेत्र में धूमधाम से मना वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी के चेयरमैन किशोर द्विबेदी का जन्मदिन
नई दिल्ली: नोएडा के रत्न क्षेत्र में वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी के अध्यक्ष किशोर द्विबेदी का जन्मदिन शानदार अंदाज में मनाया गया। सेक्टर- १२१ में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, को इस खास मौके पर खूबसूरत रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। यह भव्य  आयोजन श्री जगन्नाथ समिति (एसजेएस) द्वारा किया गया।  जन्मदिन समारोह में वर्ल्ड ओडिशा सोसाइटी के पदाधिकारी, ओड़िया सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि और दिल्ली-एनसीआर के ओड़िया समुदाय के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। इस जश्न में किशोर द्विबेदी के सैकड़ों दोस्त, अनुयायी और शुभचिंतक मौजूद रहे, जबकि दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों से वैश्विक ओडिया डिजिटल नेटवर्किंग के माध्यम से उत्सव में शामिल हुए। नवरात्र की शुरुआत के कारण यह समारोह अधिक खास हो गया। उत्साहजनक रुचि, अप्रत्याशित उत्साह और अभूतपूर्व उत्तेजना सहित आयोजकों और प्रतिभागियों दोनों के बीच जन्मदिन, हिंदू नव वर्ष और नवरात्र उत्सव के तीनों समारोह को मनाया गया , जिस कारण इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।

किशोर द्विबेदी भारतीय पत्रकारिता का जाना-माना नाम हैं। वे जर्नलिस्ट्स डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के साथ ही वंदे उत्कल फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। २०२१ में स्थापित उनकी संस्था वर्ल्ड ओडिशा सोसायटी अब तक ७२ देशों में अपनी पहचान बना चुकी है। ४० साल की पत्रिकारिता के दौरान उन्होंने ओम मीडिया नेटवर्क के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक के तौर पर काम किया। वे लोकसभा प्रेस  सलाहकार समिति के पाँच बार सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वे ओडिशा विदाउट बॉर्डर के मुख्य सह -अध्यादेशक और विश्व ओड़िया सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

इस मौके पर श्री जगन्नाथ समिति के सचिव डॉ. मनोरंजन मोहंती और उपाध्यक्ष प्रमोद भाल ने बताया कि इस साल २ फरवरी को मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह श्री जगन्नाथ मंदिर एनसीआर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बन रहा है। यहां नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, मंदिर प्रशासन जल्द ही ५० कमरों वाली धर्मशाला बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
इस खास मौके पर वर्ल्ड ओडिशा सोसाइटी की महिला शाखा की उपाध्यक्ष रीता पात्रा का जन्मदिन भी ज़ोर शोर से मनाया गया। पूरे आयोजन का प्रबंध श्री जगन्नाथ समिति के सदस्यों धनेश्वर नायक, भरत प्रधान, किशोर परिडा, सुब्रत जेना, प्रशांत खिल्लर, निगम मोहंती, दिलीप स्वैन, अभिराम राउत और अखिल स्वैन ने बखूबी संभाला |

इस भव्य समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें रुद्र चरण पाढ़ी, द्वारका चोपड़ा, अजय कुमार बेहेरा, विनायक दास, मीनकेतन सामल, प्रबीर मोहंती, डॉ. गणेश चंद्र पांडा, डॉ. प्रकाश साहू, नगेंद्र जेना, प्रदीप सत्पथी, ब्यासदेव नायक, बिभु साहू, अधिवक्ता संजीव मोहंती, सुरेश त्रिपाठी, सस्मिता त्रिपाठी, बिभुदत्त प्रधान, सुरंजिता राणा दाश, देबराज मोहंती, लिप्सा पटनायक मोहंती, पुष्पांजलि बारिक, बिमल भाल, असित कर, सौम्या रंजन साहू, प्रिया मिश्रा और समीर सामल शामिल थे। यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन का जश्न मनाना ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव भी बन गया, जहां पूरे ओड़िया समुदाय ने मिलकर इसका उपभोग किया और आनंद मनाया।
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल