![]() |
दिवंगत दुर्योधन प्रधान को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 21, 2025, 18:59 pm IST
Keywords: दिवंगत दुर्योधन प्रधान Late Duryodhan Pradhan Ekadasha Ceremonies Jagannath Temple in Hauz Khas
![]() नई दिल्ली: दिल्ली के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं स्वनामधन्य समाजसेवी दिवंगत दुर्योधन प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय प्रधान के पर लोकगमन के ग्यारवें दिन भुबनेश्वर के ए.ए. कन्वेंशन एवं दिल्ली में हौज़ खास स्थित जगन्नाथ मंदिर के परिसर में एकादश कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर श्री प्रधान के परिवार के शताधिक सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री प्रधान की अविस्मरणीय स्मृतियों और उनके शानदार योगदानों का स्मरण करते हुए, विशिष्ट अतिथि ने उनके आदर्श जीवन, महान सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के कई पहलुओं को याद किया और उनकी पवित्र आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की.
दिवंगत श्री दुर्योधन प्रधान एक अतुलनीय और उत्कृष्ट व्यक्ति थे। वे धार्मिक, पवित्र, उदार, विनम्र, शान्त स्वभाव, मृदुभाषी, मिलनसार, स्नेहशील और सबसे बढ़कर एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व थे। वे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आस-पास कई सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं के साथ जीवन के आखिरी समय तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे.
उल्लेखनीय है कि श्री प्रधान हौज़ खास जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधक संस्था श्री नीलांचल सेवा संघ के संस्थापक सचिव थे और दिल्ली सारस्वत संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे, जो दिल्ली के छतरपुर में श्री निगमानंद आश्रम का प्रबंधन करता है। इतना ही नहीं, उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी के करीबी सहयोगी श्री प्रधान को गांधी परिवार के निवास और फार्म हाउस के रखरखाव करने का दुर्लभ अवसर भी मिला था.
बता दें कि श्री प्रधान के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में हौज़ खास मंदिर में रथ यात्रा समारोह में शामिल हुए थे। अपने दोस्तों और अनुयायियों के बीच डी.डी. प्रधान के नाम से लोकप्रिय, श्री प्रधान का दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा ,ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जे.बी. पटनायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन के साथ प्रगाढ़ संबंध थे.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभापति भक्तचरण दास, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में राज्य मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, सम्पद स्वैन, विधायक बाबू सिंह, बिभूतिभूषण बलबंतराय, पुलिस डी जी वाई बी खुरानिया, वरिष्ठ राजनेता ब्रज किशोर त्रिपाठी, देबीप्रसाद मिश्रा, सुरेश चंद्र राउतराय, गणेश्वर बेहेरा, अतनु सब्यसाची नायक, प्रसाद हरिचंदन, सिद्धांत मोहपात्र, प्रियदर्शी मिश्रा, रोजालिन पटसानी, प्रसिद्धः प्रवचक पंडित हृषिकेश रथ, शोभनीय आंदोलन की निर्देशिका डॉ अरुंधति देबी, वर्ल्ड ओडिशा सोसाइटी के अध्यक्ष किशोर द्विबेदी, सिल्वर गाँधी मोहन मोहपात्र, जाजपुर के सांसद डॉ रबिन्द्र नारायण बेहेरा, मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत सचिव मनोज साहू, कॉर्पोरेट के परामर्श कर्ता रमेश साहू, उदय इंडिया के संपादक दीपक रथ, सुनीति मुंड, चिदात्मिका खटुआ, कुलमणि बिस्वाल, संबित त्रिपाठी, परमात्मा दास, पबित्र महारथा, किशोर तराई, मनोज नायक, बिभूतिभूषण जेना, रीता पात्र, बालकृष्ण पंडा, प्रबोध समान्तरा एवं कावेरी बेहेरा शामिल थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका जयश्री धल द्वारा स्वर्गत श्री प्रधान की स्मृति में एक सांगीतिक वीडियो चलाया गया और एक स्मरणिका पुस्तक का उन्मोचन किया गया.
दिल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि समावेश में जयराम सामल, सरत नंद, गजेंद्र सामंत, अशोक प्रधान,खिरोद पात्र,डॉ अशोक चौधुरी, दिलीप स्वैन, रवि पाणि, अबनि साहू, गोबर्धन धल, प्रदीप्त साहू, अभय प्रधान, अजय प्रधान, संजय मिश्रा,अशोक प्रधान (ख), प्रदीप स्वैन, दिलीप राउत, रंकनिधि साहू, संतोष राउत, बिमल पंडा एवं स्वर्णप्रभा पति इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
ए.ए. कन्वेंशन में एकादश समारोह दिवंगत श्री प्रधान के तीन सुपुत्रों रविंद्रनाथ, रमाकांत और हेमाकांत की सक्षम देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिवार के जिन सदस्यों ने आयोजन की पूरी तैयारियों में उनका सहयोग किया, उनमें दो बेटियाँ कनकलता पात्र और बिदुलता जेना, तीन बहुएं सविता प्रधान, रुनु प्रधान और शालिनी प्रधान शामिल रहीं। इनके अलावा दामाद प्रशांत कुमार पात्र, पोता बहु रिस्कीप्रिया प्रधान, पोती दामाद रॉबिन गोचवाल, नाती और प्रपौत्र जैसे सिद्धार्थ प्रधान, शेखर प्रधान, संचित प्रधान, सौरव प्रधान, प्रीति पाहि, स्वाति पात्र, संगमित्रा बिस्वाल, गायत्री प्रधान, निबेदिता जेना, मेहक प्रधान, चार्बी, चार्बिक, श्रेयश्री, मालविक, अंशिका और लबन्या शामिल रहे. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|