![]() |
इंसानों के लिए अंतरिक्ष में आना-जाना आसान बना देगा चमगादड़ का खून!
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 04, 2024, 19:33 pm IST
Keywords: अंतरिक्ष स्पेस एजेंसियां स्पेस ट्रेवल चमगादड़ का खून
![]() इंसान के लिए अंतरिक्ष की यात्रा के दौरान सोने के लिए समाधान हो सकता है. अब वैज्ञानिकों का कहना है कि सोते हुए अंतरिक्ष में सफर करने की चाबी हाथ लग गई है. इसके लिए चमगादड़ के खून का जिक्र किया जा रहा है. दरअसल चमगादड़ लंबे समय तक बेहद ठंडी जगहों पर रहने के लिए जाना जाती है. जर्मनी के ग्रिफ़्सवाल्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने खुलासा किया है कि इसका मुख्य कारण इसके शरीर में एरिथ्रोसाइट नामक एक प्रकार की लाल रक्त कोशिका की मौजूदगी है. हालांकि एरिथ्रोसाइट्स इंसान के खून में भी मौजूद होते हैं लेकिन वे ठंड के प्रति उसी तरह प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, जैसे वे चमगादड़ के खून में करते हैं. शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों की दो प्रजातियों के एरिथ्रोसाइट्स की तुलना की, जो ठंडे के दौरान हाइबरनेट करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे तापमान गिरता गया, चमगादड़ों के एरिथ्रोसाइट्स सामान्य और लचीले बने रहे. हालांकि सामान्य से कम शरीर के तापमान पर ह्यूमन एरिथ्रोसाइट्स ज्यादा चिपचिपे और कम लचीले हो गए. जबकि वैज्ञानिकों ने चमगादड़ के खून में खास विशेषता की पहचान की है, वे इसे मनुष्यों के मामले में अंतरिक्ष की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कैसे लागू करने की योजना बना रहे हैं, यह अभी भी मुश्किल है और इसे इस्तेमाल करने लायक बनाने के लिए अभी कई और वर्ष लग सकते हैं. यही कारण है कि रिसर्च के प्रमुख लेखक गेराल्ड केर्थ ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह अभी भी दूर की कौड़ी है. अंतरिक्ष उड़ान के दौरान इंसानों को कम तापमान की स्थिति में रखने के फायदे हैं. गोराल्ड ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह कितने वर्षों में संभव होगा लेकिन यह एक अहम पहला कदम है. उन्होंने आगे कहा,'अगर वैज्ञानिक किसी दिन इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं, तो इससे अंतरिक्ष यात्रा को वास्तविकता बनाने में मदद मिलेगी. अंतरिक्ष यात्रियों को मुश्किल यात्राओं में जीवित रहने के लिए उतने संसाधनों और ऑक्सीजन की ज़रूरत नहीं होगी. जिससे ब्रह्मांडीय दुनिया के बारे में और जानकारी हासिल करने में सक्षम होंगे. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|