Thursday, 19 September 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

वियतनाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में अल्पना नायक की अगुआई में भारतीय कलाकारों ने जीता रजत पदक

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 22, 2024, 10:04 am IST
Keywords: Alpana Nayak   International Dance Festival   Hue City Vietnam   International Dance Festival 2024   Alpana Nayak wins   ALPANA  
फ़ॉन्ट साइज :
वियतनाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में अल्पना नायक की अगुआई में भारतीय कलाकारों ने जीता रजत पदक ह्यू: वियतनाम के ह्यू प्रांत की प्राचीन राजधानी में आयोजित 2024 अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव से भारत के लिए एक बड़ी खबर आई है. वहां भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना गुरु अल्पना नायक के नेतृत्व में गई भारत की आधिकारिक ( भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद विदेश मंत्रालय ) नृत्य मंडली ने ह्यू सिटी में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता 2024 में रजत पदक हासिल किया है. वास्तव में यह हम सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

यह अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव; थुआ थिएन- ह्यू प्रांत के संस्कृति और खेल विभाग के समन्वय से प्रदर्शन कला विभाग (संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वियतनाम और दुनिया भर के देशों और क्षेत्रों के बीच संस्कृति और कला के क्षेत्र में सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देना है.

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2024 में फिलीपींस, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, लाओस और संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान देश वियतनाम सहित कुल 9 देशों के 17 प्रतिनिधि कला संस्थानों के लगभग 500 कलाकारों और अभिनेताओं ने भागीदारी की थी. महोत्सव में भाग लेने वाले  कलाकारों ने लघु नृत्य, नृत्य कविताएं, लघु नृत्य नाटक, नृत्य नाटक... लोक, शास्त्रीय और आधुनिक शैलियों में अपनी प्रस्तुतियां दीं.

उत्सव में भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधि कलाकारों ने अपनी अनूठी नृत्य और सांस्कृतिक विशेषताओं की प्रस्तुति यहां दी. अल्पना नायक की अगुआई में भारत की आधिकारिक ( भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद विदेश मंत्रालय ) नृत्य मंडली ने जीवंत भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया. अल्पना नायक और उनकी टीम को बधाई.
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल