Saturday, 22 February 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चीनी नौसेना की गतिविधियों से भारत की चिंता बढ़ी

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 05, 2023, 16:23 pm IST
Keywords: Indian Navy News   Indian Navy   Indian Ocean   War Exercise   वॉर एक्सरसाइज   Joint Military Exercise   जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज   मिसाइल ट्रैकर  
फ़ॉन्ट साइज :
चीनी नौसेना की गतिविधियों से भारत की चिंता बढ़ी

भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत से चीन परेशान हो गया है. इंडियन नेवी पर नजर रखने के लिए चीन एक के बाद एक जासूसी जहाज को हिंद महासागर में भेज रहा है. यही नहीं पिछले कुछ महीनो में चीनी नौसेना के जहाज लगातार श्रीलंका के बंदरगाहों पर डेरा डाले हुए हैं.

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक चीन भारतीय नौसेना की तरफ से किए जाने वाले वॉर एक्सरसाइज पर भी खास ध्यान दे रहा है. 

भारतीय नौसेना जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान नेवी के साथ लगातार जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज  कर रही है उससे भी चीन परेशान है.

इस साल अक्टूबर महीने में चीनी नौसेना का रिसर्च वेसल  शी यान 6 (Shi Yan 6) श्रीलंका के कोलम्बो  और हम्बनटोटा पोर्ट पर डेरा डालेगा. जानकारी के मुताबिक चीनी रिसर्च वेसल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर तक श्रीलंका के आसपास समुद्री इलाके में चक्कर लगायेगा.

ठीक इसी तरह से पिछले महीने भारत की तमाम आपत्तियों के बावजूद श्रीलंका ने चीनी नौसेना के युद्धपोत हई यांग 24 हाओ (Hai Yang 24 Hai) को कोलोंबो पोर्ट पर लैंडिंग की इजाज़त दे दी थी. हई यांग 24 हाओ श्रीलंका में 138 क्रू मेंबर के साथ कोलोंबो पहुंचा था.

चीन भारत की तरफ से किए जा रहे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों पर भी लगातार नज़र बनाए रखे हुए है. भारतीय मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए चीन ने पिछले साल भी युआन वांग-6 (Yuan Wang-6) नाम के मिसाइल ट्रैकर को हिंद महासागर में भेजा था. सूत्रों के मुताबिक युआन वांग-6 का मकसद भारतीय मिसाइलों की मारक क्षमता का पता लगाना के साथ साथ सैटेलाइट को ट्रैक करना था.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल