चंदौली: अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल की एसपी के साथ बैठक
मकबूल आलम ,
Jan 17, 2023, 18:09 pm IST
Keywords: Chandauli Chandauli News UP News Chandauli Uttarpradesh चंदौली उत्तरप्रदेश चंदौली न्यूज व्यापार मंडल अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल
चंदौली। अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल की बैठक एसपी अंकुर अग्रवाल के अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारियों एवं महिला व्यापार मंडल की टीम उपस्थित रही.
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह पुलिस आम जनमानस के लिए अपना कार्य करती है। उसी तरह व्यापारी भी देश की अर्थव्यवस्था में एक सिपाही की भांति कार्य करते है।कई जगह व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अगर कोई व्यापारी अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास जाए उसको सम्मान पूर्वक उसके साथ न्याय हो साथ ही जीएसटी की समस्याओं के बारे में बताया इसके साथ फूड विभाग के लोग व्यापारी बंधु को परेशान ना करें इसका एक उचित समाधान होना चाहिए. इस मौके पर गणेश गुप्ता,रघुवर शर्मा,शीला गुप्ता, आभा चौरसिया,शीला देवी,मनोरमा गुप्ता, मंजू जायसवाल,सरदार हरजीत सिंह,रणजीत केशरी,कयामुद्दीन राईन,घूरेलाल, बसंत गुप्ता, दानिश इकबाल सहित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|