![]() |
मुकेश अंबानी के घर के पास लावारिस स्कॉर्पियों से चिट्ठी भी मिली
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 26, 2021, 9:57 am IST
Keywords: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख Home Minister Minister
![]() चिट्ठी में लिखा है- "नीता भाभी और मुकेश भैय्या फैमिली यह एक झलक है. अगली बार यह समान पूरा होकर आएगा. तुम पूरा फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है. संभल जाना." गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, 'मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे.' इससे पहले उन्होंने कहा था कि इलाके में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है. कुछ सुरक्षाकर्मियों ने वहां पर वाहन को देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. वाहन को पुलिस सुरक्षित स्थान पर ले गयी. वाहन के मालिक का पता लगाया जा रहा है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|