![]() |
लॉकडाउन में अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी बढ़ी: ऑक्सफैम
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 25, 2021, 12:42 pm IST
Keywords: Lockdown India Made Indians Lockdown Rich man Rich People
![]() 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई ऑक्सफैम की रिपोर्ट ‘इनइक्वालिटी वायरस’ में कहा गया, ‘‘मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. इतनी राशि का वितरण यदि देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं.’’ अंबानी की एक घंटे की आमदनी कमाने में एक अकुशल मजदूर को लगेंगे 10 हजार साल- रिपोर्ट रिपोर्ट में आय की असमता का जिक्र करते हुए बताया गया कि महामारी के दौरान मुकेश अंबानी को एक घंटे में जितनी आमदनी हुई, उतनी कमाई करने में एक अकुशल मजदूर को दस हजार साल लग जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी पिछले सौ सालों का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट है और इसके चलते 1930 की महामंदी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक संकट पैदा हुआ. बेहद मुश्किल से गुजर-बसर कर रहे हैं करोड़ों लोग ऑक्सफैम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ बेहर ने कहा, ‘‘इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि अन्यायपूर्ण आर्थिक व्यवस्था से कैसे सबसे बड़े आर्थिक संकट के दौरान सबसे धनी लोगों ने बहुत अधिक संपत्ति अर्जित की, जबकि करोड़ों लोग बेहद मुश्किल से गुजर-बसर कर रहे हैं.’’ |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|