![]() |
कत्थक गुरुओं के साक्षात्कार पर डॉ चित्रा शर्मा की पुस्तक 'गुरु मुख से' के लोकार्पण पर जुटे कलाकार, लेखक
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Apr 10, 2018, 19:51 pm IST
Keywords: Dr. Chitra Sharma Kathak Guru Interview book Dr. Chitra Sharma's book Guru Mukh Se Kathak Kendra Shekhar Sen Shovana Narayan kathak dance कत्थक केंद्र शेखर सेन डॉ चित्रा शर्मा गुरु मुख से डॉ चित्रा शर्मा की पुस्तक शोभना नारायण
![]() इस आयोजन में प्रख्यात कत्थक गुरु सुश्री शोभना नारायण, कत्थक गुरु राजेन्द्र गंगानी और पंडित जयकिशन जी महाराज और जाने माने साहित्यकार लीलाधर मंडलोई विशेष अतिथि थे. उल्लेखनीय है कि चित्रा जी की इस पुस्तक में कत्थक के सभी घरानों के १७ गुरुओं के साक्षात्कार को प्रस्तुत किया गया है. कार्यक्रम के प्रारंभ में लेखिका ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कत्थक उनके लिए इबादत है और गुरु उनके लिए ईश्वर. आज कत्थक का सम्मान, अस्तित्व, शास्त्रीयता सब कुछ गुरुओं के कारण है. इस अवसर पर श्री लीलाधर मंडलोई ने कत्थक के संगतकारों पर भी इसी तरह के शोधपरक पुस्तक की आवश्यकता पर जोर दिया. श्री राजेंद्र गंगानी ने कहा कि उनके गुरु कहते थे कि कुछ लिखना नहीं है, सब कुछ सीधे दिल से याद करो तो कभी नहीं भूलोगे. उनका मानना है कि कत्थक को वीडियो या स्काईप से नहीं सिखाया जा सकता, यह कला गुरु के सामने, साथ में ही सीखी जा सकती है. सुश्री शोभना नारायण का वक्तव्य कत्थक में आ रहे परिवर्तन, उसकी मौलिकता और शास्त्रीयता पर केन्द्रित था. उनका कहना था कि कत्थक में गत पांच दशकों में कई प्रयोग हुए – इन्हें प्रस्तुत करने का ढंग और चमक भले ही अलग हो गयी हो लेकिन मूल आत्मा वही रही. उनका कहना था कि इस तरह की पुस्तकें आने वाले दिनों में, इस बात का प्रमाण होंगी कि पहले गुरु किस तरह सीखते थे और आज कैसे. हमें हर पीढ़ी को हर प्रयोग को सम्मान देना चाहिए. पंडित जयकिशन महाराज ने कहा कि गुरु असल में अपने शिष्य के स्वभाव को बदलता है ताकि वह कला को भलीभांति सीख सके. कार्यक्रम का संचालन प्रांजल धर ने किया. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|