![]() |
भारतीय तबलावादक संदीप दास ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 13, 2017, 12:48 pm IST
Keywords: ग्रैमी अवॉर्ड्स अनुष्का शंकर Grammy Awards 2017 Anoushka Shankar
![]() अनुष्का शंकर छठी बार अपने विश्व संगीत नामांकन को ग्रैमी पुरस्कार में तब्दील करने में नाकामयाब रहीं। बीते सालों में कई नामांकनों के बावजूद उनकी झोली में ग्रैमी नहीं आया। यो यो मा के सिंग मी होम की धुनें विश्वभर के विभिन्न कलाकारों ने तैयार की हैं। यह एल्बम मा के दी म्युजिक ऑफ स्ट्रेंजर्स 'यो यो मा ऐंड दी सिल्क रोड एनसेंबल' नाम के प्रोजेक्ट पर बनी डॉक्युमेंटरी का हिस्सा है। मा और दास के अलावा इस एल्बम में शामिल अन्य संगीतकार हैं न्यूयॉर्क के रहने वाले सीरियाई शहनाई वादक किनान अजमेह। अजमेह अमेरिकी राष्ट्रपति के यात्रा प्रतिबंध के आदेश के बाद विदेश में ही रहने को मजबूर थे। जब एक अदालत ने इस आदेश पर रोक लगाई तब जाकर अजमेह देश लौट सके। लाल कुर्ता पहने दास ने कहा कि एनसेंबल ने एकता और एक-दूसरे की संस्कृतियों के सम्मान का प्रभावशाली संदेश दिया है। पुरस्कार लेने के बाद दास ने संवाददाताओं से कहा, 'जब ऐसी चीजें होती हैं तो हम पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि हमने विभिन्न देशों का बहुत कुछ अपनाया है। वर्तमान में, मुझे लगता है कि हम और संगीत बनाते रहेंगे तथा और प्रेम फैलाते रहेंगे।' अनुष्का (35) को उनकी एल्बम लैंड ऑफ गोल्ड के लिए नामित किया गया था जो वैश्विक शरणार्थी संकट पर आधारति है। संगीत समारोह में वह अपने पति और ब्रिटिश निदेर्शक जो राइट के साथ पहुंची थी। अनुष्का मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। 20 साल की उम्र में उन्हें पहली बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। बहरहाल उनके दिवंगत पिता के नाम दो व्यक्तिगत और दो साक्षा ग्रैमी पुरस्कार हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|