![]() |
मंडी में बिक रहे हैं 'सलमान' और 'शाहरुख'
जनता जनार्दन डेस्क ,
Sep 25, 2015, 14:03 pm IST
Keywords: Eid-ul-Adha Bakri Eid Goat market Salman Khan Shahrukh Khan ईद-उल-अदहा बकरीद बकरा मंडी सलमान खान शाहरुख खान
![]() दोनों खान सितारों की प्रतिद्वंद्विता बकरा मंडी में भी दिख रही है। कुछ ज्यादा ही हट्टे कट्टे बकरे का नाम सलमान है तो जिसका रंग कम है यानी जो काला है उसका नाम है एसआरके। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आलमबाग, निशातगंज, इंदिरा नगर में मुंशी पुलिया के पास जामा मस्जिद रोड पर बकरों की मंडी में ऐसे 'सेलेब्रिटी बकरे' काफी डिमांड में हैं। इनकी कीमत 15000 से लेकर एक लाख रुपए तक है। सिर्फ बॉलीवुड सितारों के ही नाम पर बकरों के नाम नहीं हैं। बकरों के मालिकों की पसंद खिलाड़ी भी हैं। इसीलिए एक विक्रेता ऐसा भी मिला जिसने अपने बकरे का नाम 'सानिया' रखा हुआ है। सानिया मतलब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा। कई सेलेब्रिटी बकरों का मालिक साजिद पुराने शहर के नखास से संबंध रखता है। उसके एक बकरे का वजन 125 किलो है। इस बकरे का नाम है 'बरफी'। लेकिन, यह फिल्म बरफी के नाम पर नहीं है बल्कि बर्फी मिठाई के नाम पर है। ऐसे बकरों के मालिकों का कहना है कि इन सुंदर दिखने वाले बकरों पर बहुत ध्यान दिया जाता है। चना, मटर, शहद और बादाम इन्हें खिलाए जाते हैं। लेकिन, इन सेलेब्रिटी बकरों से भी अधिक मांग उन बकरों की है जिनकी खाल पर धार्मिक निशान जैसा कोई निशान नजर आता है। सादतगंज में एक बकरे की कीमत दो लाख रखी गई है। इसके शरीर पर प्राकृतिक रूप से चांद-तारे जैसा निशान बना हुआ है। इसी तरह एक बकरे की खाल पर अल्लाह लिखा नजर आने की वजह से उसकी कीमत पांच लाख रुपए रखी गई है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|