![]() |
नहीं मालूम था आलिया गाती भी है: महेश
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 24, 2014, 17:56 pm IST
Keywords: महेश भट्ट आलिया भट्ट सोहा साहा गीत ए.आर. रहमान राजमार्ग फिल्म Mahesh Bhatt Alia Bhatt Sooha Saha song AR Rahman Highway movie
![]() महेश (65) ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि यह मेरे लिए हैरानी की बात थी। मुझे पता ही नहीं था कि वह इतना अच्छा गाती भी है। कब वह इतनी बहुमुखी प्रतिभा वाली हो गई और कब मां सरस्वती की कृपा उस पर हुई हमें नहीं पता। आलिया ने बीती 21 फरवरी को प्रदर्शित फिल्म `हाइवे` में `सूहा साहा` गीत में आवाज दी है। आलिया को इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। आलिया ने हाल ही में कहा था कि वह अपने पिता के निर्देशन में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन महेश भट्ट कहते हैं कि फिलहाल उनका फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि नहीं हम उस तरह से नहीं सोचते हैं। हम फिल्म बनाते हैं और ऐसा नहीं है कि हमने साथ काम नहीं करने के बारे में सोच रखा है। यह उनकी (आलिया) की अपनी राह है, यदि ऐसा कुछ होता है, तो हम साथ काम करेंगे वरना ऐसा कुछ जरूरी भी नहीं है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|