2013 के हॉट आइटम नम्बर्स

जनता जनार्दन डेस्क , Dec 24, 2013, 17:20 pm IST
Keywords: साल 2013 बॉलीवुड   फिल्मों   कामयाबी   2013   आइटम नम्बर्स हिट   2013 Bollywood movies   Breakthrough 2013 hit item numbers  
फ़ॉन्ट साइज :
2013 के हॉट आइटम नम्बर्स जयपुर: साल 2013 बॉलीवुड की फिल्मों के नाम रहा। इस साल कई फिल्मों रिलीज हुई और कई फिल्मों ने करोड़ों का भी करोबार किया। लेकिन इन फिल्मों की कामयाबी के पीछे खास आइटम नम्बर्स का हाथ रहा। आइए जानते है कि 2013 में कौनसे आइटम नम्बर्स हिट रहे।

टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज हाय...
फिल्म "यह जवानी है दीवानी" में माधुरी दीक्षित का खूबसूरत आइटम नम्बर आज भी ऑडियंस को याद है। यंग जनरेशन के रणबीर कपूर के साथ माधुरी का मस्तीभरा डांस इस साल काफी हिट रहा।

लैला तेरी ले लेगी तू लिख...
"शूटआउट एट वडाला" में पहली बार सनी लियोन आइटम नम्बर करती नजर आइंü। फिल्म भले ही नहीं चली, लेकिन सनी का अंदाज पसंद आया।

वन टू थ्री फोर गेट ऑन द...
"चेन्नई एक्सप्रेस" का आइटम डांस "वन टू थ्री..." हर पार्टी में फेमस रहा। सॉन्ग की मस्ती ऑडियंस को नचाने में कामयाब रही।

एबीसीडी पढ़ ली बहुत...गंदी बात
शाहिद कपूर के लिए यह साल कुछ अच्छा रहा। "र...राजकुमार" को लोगों ने पसंद किया। साथ ही फिल्म का सॉन्ग "गंदी बात..." भी काम हिट रहा।

जादू की झप्पी ले जा तू...

फिल्म "रमैया वस्तावैया"ऑडियंस को ज्यादा पसंद नहीं आई, लेकिन जैकलीन फर्नाडीस पर पिक्चराइज यह सॉन्ग खासा पसंद किया गया।

पार्टी ऑल नाइट...
"बॉस" मूवी के इस पार्टी सॉन्ग को यो यो हनी सिंह ने आवाज दी थी। हर पार्टी में यह सॉन्ग आज भी खास तौर पर प्ले किया जाता है।

राम चाहे लीला...
फिल्म "राम-लीला" के साथ-साथ ऑडियंस को प्रियंका चोपड़ा का यह आइटम नम्बर भी बहुत पसंद आया। प्रियंका के हॉट लुक ने सॉन्ग की पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी।

धतिंग, धतिंग, धतिंग नाच...
शाहिद कपूर की फिल्म "फटा पोस्टर निकला हीरो" बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन फिल्म का यह सॉन्ग खासा हिट रहा। नर्गिस फाखरी के स्टाइल ने ऑडियंस को अट्रैक्ट किया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल